Haryana
Trending

कालांवाली नगरपालिका चुनाव: महेश गोयल की ऐतिहासिक जीत II

कालांवाली नगरपालिका चुनाव: महेश गोयल की ऐतिहासिक जीत II

कालांवाली (पवनशर्मा):- नगर पालिका कालांवाली चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार महेश गोयल झोरड प्रधान पद का चुनाव भारी मतों से जितने के बाद ओढ़ा कैचिंयों पर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार सुनील कुमार उर्फ टीशु को 1029 वोटों से हराया। ओढ़ा में युवा जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बग्गा सिंह नम्बरदार व कार्यकर्ताओं ने महेश गोयल व विधायक शिशपाल केहरवाला का हार पहनाकर गहरा स्वागत किया और लड्डू बांट कर खुशी जताई। इस अवसर पर नगर पालिका प्रधान महेश कुमार गोयल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह मेरी नही जनता की जीत है। इस अवसर पर सुखपाल सिंह नंबरदार, सौरभ सहारण, मनमोहन गोयल, हरदीप महराजका, सुखदेव सिंह, लखबीर लखी ओढ़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button