Haryana
Trending
विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सबसे बड़े गणपति उत्सव का आयोजन किया II
विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सबसे बड़े गणपति उत्सव का आयोजन किया II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- आज गणेश चतुर्थी के दिन फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सबसे बड़े गणपति उत्सव का आयोजन किया । इस मौके पर पहले शोभा यात्रा निकाली गई और इसके बाद विपुल गोयल ने सपरिवार श्री गणेश भगवान की स्थापना की । पिछले कई सालों से विपुल गोयल गणेश उत्सव का आयोजन करते हैं । तीन दिवसीय इस गणेश उत्सव में अनेक केंद्रीय मंत्री , कैबिनेट मंत्री , बॉलीवुड स्टार और वीआईपी शिरकत करते हैं । इस मौके पर विपुल गोयल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल की कामना की।। #newstodayhry @newstodayhry



