तालाब में डूबने से दो बच्चों की गई जान एक की हालत गंभीर।।
तालाब में डूबने से दो बच्चों की गई जान एक की हालत गंभीर।।


नूंह-(निकुंज गर्ग):- नूंह जिले के घासेड़ा गाँव के तालाब मे डूबने से दो बच्चों की मौके पर मौत जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घासेड़ा गाँव मे नेहर के पास बने तालाब मे तीन बच्चे नहाने गए थे जिसमे नहाते वक्त तीनों बच्चे डूब गए, जैसे ही इसकी खबर तालाब के पास से जा रहे गाँव के ही युवा ताहिर जो बाल काटने का काम करता है उसको बच्चों के डूबने की भनक लगी तो उसने तुरंत तालाब मे छल्लाग लगा दी जिसमे उसने तालाब मे डूबे तीनों बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत बच्चों को नल्हड़ मेडिकल के लिए ले जाया गया इस बीच रास्ते मे ही दो बच्चों ने दम तोड़ दिया जिनमे आकिब पुत्र सददाम उम्र 13 साल जीसान पुत्र दीना उम्र लगभग 14 साल जबकि तीसरा बच्चा अकरम पुत्र दीना को एमरजेंसी वार्ड मे इलाज चल रहा जिसकी हालत अभी सही बताई जा रही है। दोनों मृतक बच्चोंं के शव को मोर्चारी मे रखवा दिया है। पोस्टमास्टम के बाद ही दोनों शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



