भाजपा की सत्ता से विदाई के लिए कांग्रेस से जुड़ें महिलाएं II
भाजपा की सत्ता से विदाई के लिए कांग्रेस से जुड़ें महिलाएं II


हरियाणा में सरकार नहीं जंगलराज कायम: कृष्णा फौगाट
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि आज हरियाणा में जिस प्रकार अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, उससे स्पष्ट कहा जा सकता है कि प्रदेश में आज किसी सरकार का नहीं बल्कि जंगलराज कायम है जहां समाज का हर वर्ग चिंतित व खौफज़दा है।
सीमा कंबोज की ओर से करवाए गए महिला सृजन संगठन अभियान:-
वे शनिवार को गांव बप्पां में गांव की पंच सीमा कंबोज की ओर से करवाए गए महिला सृजन संगठन अभियान के तहत उपस्थित महिलाओं की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज की ओर से आरंभ किए गए इस राष्ट्र व प्रदेशव्यापी अभियान के तहत ही पूरे जिले में वे महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानित बनाने के उद्देश्य से बैठकें कर रही हैं जिसमें महिलाओं का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और वे काफी संख्या में कांगे्रस से जुड़ रही हैं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में उपस्थित महिलाओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि:-
अराजकता, भ्रष्टाचार, अनियंत्रित महंगाई, लूटपाट, नशे, महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि की जननी भाजपा को विदाई देने का वक्त आ चुका है और ये तभी संभव है जब देश की आधी आबादी के रूप में पहचान रखने वाली महिलाएं कांग्रेस से जुड़ें और कांग्रेस की कल्याणकारी योiजनाओं का अंग बनें। कृष्णा फौगाट ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हरियाणा के विकास की आस लेकर भाजपा को सत्ता सौंपी थी, मगर अदूरदर्शिता व जनविरोधी नीतियों को लागू करने वाली भाजपा ने हरियाणा को विकास की बजाए विनाश के कगार पर ला दिया है।
महिला सृजन संगठन अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया:-
उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के महिला सृजन संगठन अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर गांव की सरपंच ममता देवी, अंगूरी देवी वर्मा, सुमित्रा देवी सहित अनेकानेक महिलाएं मौजूद थी। सभी ने एकस्वर में कांगे्रस का समर्थन करने का संकल्प दोहराया।। #newstodayhry @newstodayhry



