Haryana
Trending

हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने घग्गर नदी में आई बाढ़ का लिया जायजा II

हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने घग्गर नदी में आई बाढ़ का लिया जायजा II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- बड़ागुढ़ा क्षेत्र में घग्गर नदी में आई बाढ़ का जायजा लेने के लिए शनिवार को हरियाणा के पूर्व बिजली मत्री चौधरी रणजीत सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव मल्लेवाला, नेजाड़ेला खुर्द, सहारणी और बुढ़ाभाना क्षेत्र में बहती घग्गर नदी में आई बाढ़ के चलते लोगों को मिले और कुशलक्षेम जाना। गौरतलब है कि बीते 2023 वर्ष में घग्गर नदी में आई बाढ़ से ये गांव प्रभावित हुए थे। घग्गर नदी में आई बाढ़ का जायज़ा लेने के लिए चौधरी रणजीत सिंह ने चार गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और राहत कार्यों की प्रगति का आकलन किया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button