Uncategorized
Trending

पानीपत में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा आयोजित बेटियों के साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।।

पानीपत – (अरुण मित्तल) :- पानीपत में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा आयोजित बेटियों के साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह पहल केवल साइकिल वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों, शिक्षा और आत्मविश्वास को नई गति देने का सार्थक प्रयास है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, सुकन्या समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति योजनाओं और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली अनेक पहल के माध्यम से देश में बेटियों को सशक्त बनाने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। आज हमारी बेटियाँ शिक्षा, विज्ञान, खेल, सेना और नेतृत्व के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।एक साइकिल किसी बेटी के लिए केवल साधन नहीं होती, बल्कि उसके उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भरता और बड़े सपनों तक पहुँचने का माध्यम भी बनती है। समाज में ऐसे प्रयास शिक्षा के प्रति विश्वास और सकारात्मक परिवर्तन को और मजबूत करते हैं। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button