जुब्बल हाई स्कूल में जागरूकता शिविर, बच्चों को सिखाया बाल सुरक्षा का महत्व II
जुब्बल हाई स्कूल में जागरूकता शिविर, बच्चों को सिखाया बाल सुरक्षा का महत्व II


स्कूली बच्चों को बाल संरक्षण बाल अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी:-
यमुनानगर(मनदीप कौर):- मिशन वात्स्ल्य के तहत महिला एवं बाल विकास की जिला बाल संरक्षण इकाई की और से स्कूली बच्चों को बाल संरक्षण बाल अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी इकाई से गौरव शर्मा ने बताया कि जब एक बच्चा जागरूक होता है तो एक श्रृंखला की शुरुआत होती है ये बच्चे बाल संरक्षण तंत्र प्रणाली को मजबूत करेंगे समाज में हर बच्चे को बाल अधिकार बाल संरक्षण विषय का ज्ञान होना जरूरी है गवर्नमेंट हाई स्कूल जुब्बल में एक जागरूकता शिविर के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से गौरव शर्मा और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि स्कूली शिक्षा के साथ ही बच्चों को चाइल्ड हेल्प 1098 , लाइन पुलिस हेल्प लाइन 112 , बाल विवाह निषेद की जानकारी होने पर अपराध पर लगाम लगायी जा सकती है ये केवल जागरूकता से संभव है बच्चों को हर समय सावधान और सतर्क रहना चाहिए परिजनों, शिक्षकों सभी को बच्चों के संरक्षण के लिए बाल संरक्षण मित्र बनकर सहयोग करना होगा अनजान पर विश्वास बच्चों के लिए हानिकारक है बच्चे आसानी से लालच का शिकार हो जाते है I
बच्चों को गुड़ टच बैड टच की के बजाए अब नो टच के प्रति जानकारी दी जाये:-
बच्चों को किसी भी स्थिति में असहज होने पर इसकी जानकारी देनी चाहिए कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया मिशन वात्स्ल्य का उदेश्य है की समाज के सहयोग से एक मजबूत बाल संरक्षण तंत्र निर्माण किया जाये जिसके तहत जागरूकता शिविरों कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है जागरूकता शिविर के दौरान स्कूल अध्यापक हितेश विजय संजीव सारिका और अन्य मौजूद रहे II #newstodayhry @newstodayhry



