Haryana
Trending

शिक्षाविद् चमन भारतीय ने दिया शिक्षा का महत्व II

शिक्षाविद् चमन भारतीय ने दिया शिक्षा का महत्व II

मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है: चमन भारतीय

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाजेकां में जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से छुआछूत उन्मूलन कार्यक्रम करवाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चमन भारतीय शिक्षाविद् राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में शिरकत की।

हम सब को मिलजुल कर रहना चाहिए:-

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रवण कुमार जिला तहसील कल्याण अधिकारी सिरसा और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहलाद सिंह बैनीवाल प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाजेकां ने की। अपने संबोधन में चमन भारतीय शिक्षाविद ने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है, हम सब को मिलजुल कर रहना चाहिए।

चमन भारतीय का भावपूर्ण संबोधन:-

भारत देश गुरुजनों पीरों, फकीरों की धरती रहा है, गौतम बुद्ध की धरती है। गौतम बुद्ध एक राजा के बेटे होते हुए भी संसार में भटक-भटक कर ज्ञान प्राप्त करके मानवता धर्म का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि की शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है, जिससे हम गरीबी, छुआछूत, सामाजिक असमानता दूर कर सकते है।।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button