पुलिस ने जीवननगर में की शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी रेड, दो आरोपी गिरफ्तार II
पुलिस ने जीवननगर में की शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी रेड, दो आरोपी गिरफ्तार II


06 बोतल (अवैध शराब) हथकढ, सहित दो आरोपी काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रानिंया की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीवननगर पुलिस चौकी के नेतृत्व मे सरकारी गाड़ी व गश्त पार्टी सहित मेन बस अड्डा जीवननगर के पास मौजूद थे। इस दौरान मुखबर खास ने सूचना दी कि दो व्यक्ति लिंक रोड से ऐलनाबाद–डबवाली रोड पर बस स्टॉप जीवननगर थेहड़ी की तरफ नाजायज देशी हथकड़ शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने रेडिंग पार्टी तैयार कर मौके पर दबिश दी। बस स्टॉप के नजदीक पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को कैनी प्लास्टिक सहित काबू किया, जिन्होंने अपना नाम बुध सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी जीवननगर व हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी सन्तनगर बताया। तलाशी लेने पर दोनों की कैनी से कुल 6 बोतल नाजायज देशी हथकड़ शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ धारा 61(1) A-4-2020 EX Act के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आगामी जांच जारी है । सिरसा पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करों व अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति शराब तस्करी या अन्य अपराध संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry



