Haryana
Trending

दिवाली पर स्वदेशी का संगम कुरुक्षेत्र में भव्य प्रदर्शनी II

दिवाली पर स्वदेशी का संगम कुरुक्षेत्र में भव्य प्रदर्शनी II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में दिवाली के अवसर पर स्वदेशी प्रदर्शनी का आयोजन होगा यह आयोजन कुरुक्षेत्र केशव पार्क में आयोजित होगा इस बारे जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा है जिसको हम सब मिलकर सफल बनाएंगे और इसी कड़ी में हम दिवाली के अवसर पर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में स्वदेशी प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहे हैं जहां पर दिवाली संबंधी सभी वस्तुएं जो स्वदेशी होगी उनकी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में विदेशी वस्तुओं के लिए कोई जगह नहीं होगी। यह प्रदर्शनी 17 से 19 तारीख तक होगी जो बिल्कुल फ्री होगा।इस प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी सभी संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा , उसी के साथ गलियों में सड़कों को लेकर भी टेंडर जारी कर दिए गए हैं जिन पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। पूर्व मंत्री सुभाष उड़ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र के सभी चौक अब महाभारत की थीम पर आधारित होंगे जिसको लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास बनाने की रूपरेखा भी लगभग तैयार हो चुकी है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र जीटी रोड से बाईपास को निकाला जाएगा जो नेशनल अथॉरिटी के द्वारा बनाया जाएगा इसको लेकर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भी हरी झंडी दे दी गई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button