Haryana
Trending

गोरीवाला कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष व्याख्यान।।

गोरीवाला कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष व्याख्यान।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ):- राजकीय महाविद्यालय गोरीवाला में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशेष आॅनलाइन गेस्ट फैकल्टी व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने भारत विभाजन की त्रासदी, उसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य तथा सामाजिक प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में कालीचरण पीजी कॉलेज, लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन उपाध्याय तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा के प्रोफेसर एम. एल. मीणा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। दोनों विद्वानों ने अपने व्याख्यान के माध्यम से विभाजन की विभीषिका, विस्थापन, मानवीय पीड़ा तथा इससे जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक एवं सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.दिलराज सिंह ने मुख्य वक्ताओं एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को विभाजन के इतिहास और उससे जुड़ी मानवीय त्रासदी को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सतबीर सिंह न्यौल ने मुख्य वक्ताओं एवं उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की ऐतिहासिक स्मृतियों को समझना और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सतबीर सिंह न्यौल ने मुख्य वक्ताओं एवं उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की ऐतिहासिक स्मृतियों को समझना और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सतबीर सिंह न्यौल, राजनीति शास्त्र के अभिनव मिश्रा, भूगोल के रविदास एवं गोबिंद सहित सहायक हरीश सेठी, लिपिक राकेश, यशु, गुरतेज, दलबीर तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button