बारिश में डूबा पुनहाना, नालों की सफाई न होने से बिगड़े हालात।।
बारिश में डूबा पुनहाना, नालों की सफाई न होने से बिगड़े हालात।।

नूह-(निकुंज गर्ग):- पुनहाना शहर में बारिश के मौसम में नालों की सफाई नहीं होने से आमजन को हो रही है समस्या, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की अपील। पुनहाना की पुरानी तहसील पर काम करने वाले तौसीफ, साजिद, अंसार, वाजिद, रशीद ने बताया कि पुनहाना शहर में जगह जगह पानी भरा हुआ है। इसकी वजह नालों की साफ सफाई नहीं हुई है। बिसरू रोड पर मिनी सचिवालय पड़ता है उसे पर भी जगह-जगह पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड से रोजाना अधिकारी भी गुजरते हैं। शहर में पानी भरने की वजह से लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं और आए दिन एक्सीडेंट होते हैं। उन्होंने पुनहाना नगर पालिका प्रशासन से अपील की है कि नालो की सफाई की जाए ताकि लोगों की समस्या खत्म हो सके और जब बारिश हो तो नालों से पुरी पानी की निकासी हो सके। पुनहाना नगर पालिका के चेयरमैन बलराज सिंगला ने कहा शहर में कई जगह पर जलभराव की शिकायतें मिली थी जिनपर तुरंत कार्रवाई की है । चेयरमैन ने कहा कि भाजपा सरकार पर पेशों की कोई कमी नहीं है शहर की हर समस्या पर ध्यान दिया जाएगा और शहरवासियों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



