सिरसा पुलिस ने गौशाला से लोहे के गाडर चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ,चोरी का सामान बरामद II
सिरसा पुलिस ने गौशाला से लोहे के गाडर चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ,चोरी का सामान बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रानियां पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मामले में दो आरोपियों गुरप्रीत पुत्र अमरजीत सिंह निवासी वार्ड नं. 02 रानिया व हंसराज पुत्र भट्टी राम निवासी वार्ड नं. 3 रानिया को गिरफ्तार कर लिया है । प्रबन्धक अफसर थाना रानिया नि0 दिनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 19.08.2025 को सतपाल मिढा सेवक, श्री गौशाला रानिया की शिकायत पर मुकदमा 422/2025 धारा 331(4), 305 BNS दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 18/19 अगस्त की रात को गौशाला की दीवार फांदकर अज्ञात चोर लोहे के दो गाडर उठा ले गए थे। अनुसन्धान के दौरान एबीवीटी स्टाफ सिरसा द्वारा पहले दर्ज मुकदमे में पहले गिरफ्तार आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू ने पूछताछ में बताया था कि उसने गुरप्रीत के साथ मिलकर गौशाला से गाडर चोरी किए थे। आगे की जांच में पुलिस ने गुरप्रीत पुत्र अमरजीत सिंह निवासी वार्ड नं. 02 रानिया व हंसराज पुत्र भट्टी राम निवासी वार्ड नं. 3 रानिया को गिरफ्तार किया गया है । , जिसने चोरी दो गाडर अपनी कबाड़ की दुकान के पास से बरामद करवाए। आरोपीयान को पेश अदालत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल सिरसा भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



