अंबाला में बारिश बनी कहर, हर गली-मोहल्ला झील में तब्दील II
अंबाला में बारिश बनी कहर, हर गली-मोहल्ला झील में तब्दील II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- भारी बारिश से अंबाला शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है व्यापार ठप्प एशिया की सबसे बड़ी मार्किट में करोड़ो रूपये का नुकसान 5 से 6 फीट पानी भरा हुआ है अंबाला में भारी बारिश होने से पूरे शहर में अगर नजर आ रहा है तो वो है पानी जंडली, मॉडल टाऊन, प्रेम नगर, पुलिस लाइन, जगाधरी गेट, नदी मोहल्ला, जी टी रोड, मनमोहन नगर, गीता नगर, कपड़ा मार्किट ऐसा कोई भी इलाका नहीं है जहां पर पानी ना दिखाई देता हो जी टी रोड लैंड स्काई होने से जी टी रोड बंद हो गया है
सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में पानी ही पानी, दुकानदारों को करोड़ों का नुकसान:-
यह हिस्सा थोड़ा सा है जो मंजी साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास है याता यात प्रभावित हो गया है और इसके अलावा शहर में पानी से आने जाने वाले दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कपड़ा मार्किट में भी हालात खराब है वहां पर भी 4से 6 फीट पानी भरा हुआ है जिससे दुकानदारों का करोड़ो रूपये का नुकसान हो गया है लोगों का कहना है टैक्स सारा सुविधाएं जीरो निकासी के नाम पर कुछ नहीं हुआ चाहे किसी की सरकार आई हो सिर्फ अश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला आखिर कब दूर होगा यह पानी का दंश।। #newstodayhry @newstodayhry



