Haryana
Trending

दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार II

दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- प्रबंधक अफसर थाना ऐलनाबाद उप निरीक्षक प्रगट सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरसा की एक पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में अभियोग संख्या 284 दिनांक 25.08.2025 धारा 498-ए, 406, 323 भा.दं.सं. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। अभियोग की जांच महिला एएसआई कुलवंत कौर द्वारा की गई। प्रबंधक थाना के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला ए.एसआई कुलवंत कौर ने आरोपी प्रदीप नाथ पुत्र प्रेम नाथ वासी मलेकां जिला सिरसा को तफ्तीश में शामिल कर गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है II # newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button