नैसी गांव के पास तटबंध टूटा हजारों एकड़ फसल पर बाढ़ का खतरा II
नैसी गांव के पास तटबंध टूटा हजारों एकड़ फसल पर बाढ़ का खतरा II


नैसी गांव के पास मारकंडा नदी का तटबंध टूट गया:-
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- शाहाबाद के बाद मारकंडा नदी ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। इसके चलते कल बुधवार देर शाम को नैसी गांव के पास मारकंडा नदी का तटबंध टूट गया, जिससे हजारों एकड़ फसल पर बाढ़ का खतरा मंडरा गया। किसानों ने उसे रिपेयर करने की कोशिश की।
डी सी विश्राम कुमार ने गांव का किया दौरा और कहा कि :-
अब पानी का लेवल थोड़ा कम हो रहा है एक दो दिन अगर बारिश नहीं होती है तो सब कुछ ठीक होना शुरू होगा, ग्रामीण जिला प्रशासन का सहयोग करें। नैसी गांव के पास मारकंडा नदी का तटबंध टूटा है अभी गांव की आबादी में पानी नहीं घुसा है ज्यादा पानी वाले इलाको से लोगो को शिफ्ट भी किया जा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मारकंडा में पानी के तेज बहाव होने की वजह से तटबंध का करीब 40 फीट का हिस्सा बह गया। तटबंध टूटने की सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और तटबंध को रिपेयर करने का प्लान बनाया गया है
नैसी के पास मारकंडा का तटबंध 2 बार टूट चुका है:-
सुबह तक कटाव करीब 100 फुट तक चौड़ा हो गया। तटबंध टूटने से गांव नैसी, टबरा, शेरगढ़, मडाडो, जोधपुर, जंधेडी और बालापुर तक मारकंडा का पानी मार कर रहा है। हालांकि पानी अभी खेतों तक सीमित है, मगर मारकंडा नदी का बहाव तेज है। नैसी के पास मारकंडा का तटबंध 2 बार टूट चुका है। हालांकि उस समय मारकंडा का बहाव ज्यादा तेज नहीं था तो तटबंध जल्द रिपेयर कर दिए गए थे। इससे पहले 20 अगस्त और 1 जुलाई को तटबंध टूटा था। 2 महीने पहले तटबंध टूटने से धान की फसल खराब हो गई थी, जिसे दोबारा रोपा गया था। फिलहाल तटबंध को रिपेयर करने का काम चल रहा है। वहीं जिला कुरुक्षेत्र में कल बुधवार से सुबह 8 बजे तक करीब 32.16ṁm बारिश हुई। हालांकि आज सुबह से बादल छाए हुए थे। अब तेज धूप निकली हुई है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में 29mm, लाडवा में 19mm, पिहोवा में 24mm, थानेसर में 7mm, बाबैन में सबसे ज्यादा 73mm और इस्माइलाबाद में 41mm बारिश हुई।। #newstodayhry @newstodayhry



