“सिरसा में नेशनल लोक अदालत में 30,800 केसों का निपटारा, 7.81 करोड़ रूपए समायोजित”II
"सिरसा में नेशनल लोक अदालत में 30,800 केसों का निपटारा, 7.81 करोड़ रूपए समायोजित"


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि इस लोक अदालत में कुल सभी तरह के न्यायालयों में विचाराधीन केस निपटारे के लिए रखे गये थे, जिनमें मुख्यतः चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना, घरेलू विवाद, बिजली व पानी से संबंधित विवाद, दिवानी व फौजदारी विवाद इत्यादि शामिल थे। इस लोक अदालत में न्यायालयों में विचाराधीन कुल 32699 केसों में से 30800 केसों का निपटारा किया गया, जिनमें 78148413 रूपये की राशि समायोजित की गई। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में कुल 6 बैंचों का गठन किया गया जिसमें सिरसा में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट सुमित गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन किनरा, सिविल जज ( जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गगनदीप गोयल, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रिचू, डबवाली में अतिरिक्त सिविल जज ( सीनियर डिवीजन) एवं उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी हरलीनपाल सिंह व ऐलनाबाद में अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशिष आर्य द्वारा लोक अदालत लगाई गई। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया बड़ी सरल एवं संक्षिप्त है, क्योंकि इसमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत द्वारा समझौता करवाया जाता है, जिससे उनका आपसी मनमुटाव समाप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर लोक अदालत का आयोजन किया जाता है II #newstodayhry @newstodayhry



