बिजली विभाग और नगर परिषद की लापरवाही से गई जान, मासूम बच्ची हुई अनाथ II
बिजली विभाग और नगर परिषद की लापरवाही से गई जान, मासूम बच्ची हुई अनाथ II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के बावड़ी गेट चौक के पास डिवाईडर के बीच लगे स्ट्रीट लाईट पोल के करंट से 32 वर्षीय स्थानीय निवासी की मृत्यु हो गई। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस सारे मामले में नगर परिषद व बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष देखा गया। मृतक रवि की पत्नी की भी काफी साल पहले मौत हो गई थी। वह अढ़ाई वर्षीय बेटी का पिता था। स्थानी निवासियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। मृतक के भाई चिमन व स्थानीय निवासी आशु वाल्मीकि ने बताया कि मृतक रवि रोड़ क्रॉस करके बीती सांस साढ़े 6 बजे के करीब सामने की दुकान से दवाई लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान डिवाईडर के ऊपर पोल में करंट होने के चलते वह उसके पास से गुजरते समय वह उससे चिपक गया। जब कुछ समय बाद तक भी वह वही खड़ा रहा तो आस-पास के लोगों ने उसे लकड़ी के डंडों के सहारे बिजली के पोल से दूर किया तथा उसे अस्पताल ले गए। जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के पोल में करंट की सूचना उन्होंने संबंधित विभाग को दी थी तथा विभाग की तरफ से कर्मचारी भी वहां बिजली चैक करने आया था। कर्मचारी को भी इस स्थान पर करंट लगा था, लेकिन फिर भी उन्होंने पीछे से बिजली को बंद नहीं किया तथा यह घटना घट गई। यह सारा मामला सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुआ है। इस बारे में एएसआई सज्जन सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय रवि करंट लगने से मौत हुई है। इसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के आधार पर वे आगे की कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में अत्याधिक नमी के चलते खुले तार वाले स्थान पर विभिन्न पोल में करंट है। ऐसे में बिजली विभाग व नगर परिषद अपने इलेक्ट्रीशियन को इनके उचित प्रबंधन को लेकर सही निर्देश नहीं दे पाते, जिसके चलते इस प्रकार की घटनाएं घटती है।। #newstodayhry @newstodayhry



