Haryana
Trending

ASPL कंपनी में गबन व धोखाधड़ी का पर्दाफाश: 41,450 रुपये बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार II

ASPL कंपनी में गबन व धोखाधड़ी का पर्दाफाश: 41,450 रुपये बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने ASPL कंपनी में 3,86,510 रुपये के गबन और धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से 15000/- रुपये नकद बरामद किए। थाना सिविल लाइन में दर्ज अभियोग संख्या 94, दिनांक 16.03.2025, धारा 316(4), 318(4) BNS के तहत यह कार्यवाही हुई। प्रबन्धक थाना सिविल लाईन सिरसा नि0 प्रदीप कुमार ने बताया कि ASPL कंपनी के एरिया मैनेजर सिद्धार्थ कुमार, निवासी ADC कॉलोनी, सिरसा, ने शिकायत दर्ज की कि उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उपभोक्ताओं को लोन जारी किया और राशि का गबन किया। अनुसन्धान के दौरान दिनांक 04.08.2025 को आरोपी रमेश कुमार, निवासी नाईवाला, थाना रानियां को गिरफ्तार करके , उससे 26,450 रुपये बरामद किये थे । इसके बाद दिनांक 04.09.2025 को नवनीत सिंह, निवासी मलोट, मुक्तसर (पंजाब) को शामिल तफतीश करके उससे 10,000 रुपये बरामद किये और लक्ष्मण सिंह, निवासी भाखरावाली, हनुमानगढ़ (राजस्थान) को शामिल तफतीश करके उससे 5,000 रुपये बरामद किए। दोनो आरोपियों नवनीत व लक्षमण को गिरफ्तार कर नियमानुसार पुलिस जमानत पर रिहा किया गया। अन्य आरोपियो की तलाश जारी है व निरन्तर उनके ठिकानो पर रेड की जा रही है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button