नशा मुक्त हरियाणा अभियान में सफलता 56 किलो डोडा पोस्त केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार II
नशा मुक्त हरियाणा अभियान में सफलता 56 किलो डोडा पोस्त केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- HSNCB सिरसा इकाई द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त हरियाणा विशेष अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग सख्या 50 दिनांक 25.01.2025 धारा 15C/27 NDPS Act थाना रानियां में वांछित मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, निवासी नाईवाला, थाना रानियां, जिला सिरसा को गिरप्तार किया गया है । HSNCB सिरसा इकाई प्रभारी नि0 वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कि दिनांक 25.01.2025 को पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी दौरान आरोपी जैला सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी संत नगर को 56 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया गया। जैला सिहं की पुछताछ अनुसार उसी दिन आरोपी हरविन्द्र सिंह पुत्र रिछपाल सिंह वासी संतनगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 31.05.2025 को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी जोगा सिहं पुत्र तारा सिहं वासी सन्तनगर थाना रानिया जिला सिरसा को शामिल तफतीश करके औपचारिक गिरफ्तार करके जमानत पर छोडा गया । दिनाकं 04.09.2025 के लिये प्रोडेक्शन वारन्ट पर आरोपी देवेन्द्र सिहं उक्त पेश माननीय अदालत होने पर माननीय अदालत की अनुमति से मुकदमा मे शामिल अनुसधान किया गया दोराने अनुसधान आरोपी देवेन्द्र सिहं के विरुद्ध गिरफ्तारी योग्य साक्ष्य आने पर मुकदमा मे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, आरोपी को पेश अदालत करके 5 दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया! HSNCB सिरसा प्रभारी ने बताया दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से गहन पूछताछ करके इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में पता लगाया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



