फरीदाबाद की मंडियों में महंगाई की मार आम जनता परेशान II
फरीदाबाद की मंडियों में महंगाई की मार आम जनता परेशान II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद शहर की सब्ज़ी मंडियों में इन दिनों सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं। रोज़मर्रा की ज़रूरत वाली सब्ज़ियाँ महँगी होने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर 60 से 80 रुपये किलो, प्याज़ 40 से 50 रुपये किलो और आलू 30 से 35 रुपये किलो तक पहुँच गया है। वहीं हरी सब्ज़ियाँ जैसे भिंडी, लौकी, तोरी 50 से 70 रुपये किलो तक बिक रही हैं। अदरक और हरी मिर्च जैसी ज़रूरी मसालेदार सब्ज़ियाँ तो 120 से 150 रुपये किलो तक जा पहुँची हैं। थोक विक्रेताओं के मुताबिक लगातार बारिश, परिवहन खर्च में बढ़ोतरी और मंडियों में सीमित आवक की वजह से सब्ज़ियों की कीमतों में उछाल आया है। खुदरा ग्राहक महँगाई से परेशान हैं। उनका कहना है कि हर हफ्ते दाम बढ़ने से महीने का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। ग्राहकों की मांग है कि सरकार और प्रशासन इस पर ध्यान दे ताकि आमजन को राहत मिल सके।। #newstodayhry @newstodayhry



