Haryana
Trending

पॉश कॉलोनियों में बनेगा शौचालयों का नया नेटवर्क, 35 लाख की लागत से शुरू हुआ निर्माण कार्य II

पॉश कॉलोनियों में बनेगा शौचालयों का नया नेटवर्क, 35 लाख की लागत से शुरू हुआ निर्माण कार्य II

पॉश कॉलोनियों में बनेंगे 35 लाख रुपये की लागत से शौचालय:-

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- 15 जगहों पर नए व पुरान शौचालयों का जीर्णोद्धार पर आया करीब पौने दो करोड़ रुपये का खर्च। नप चेयर पर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह व विधायक पुत्र अमन सर्राफ ने नारियल फोड़कर कार्य का कराया शुभारंभ चेयरमैन के समक्ष पार्षद संदीप ने रखी अनेक मांग, चेयरमैन बोले जल्द होगा समाधान।

पॉश कॉलोनी की सार्वजिनक जगहों पर लोगों को सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा मिलने वाली है:-

सेक्टर 13 के लोगो द्वारा कई दिनों की मांग आज हुई पूरी भवानी प्रताप पॉश कॉलोनी के लोगों व वहां पर बाहर से आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर। पॉश कॉलोनी की सार्वजिनक जगहों पर लोगों को सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा मिलने वाली है। इसी क्रम में नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह व विधायक सर्राफ के पुत्र अमन सर्राफ ने नारियल फोड़कर सेक्टर-13 में नारियल फोड़कर सार्वजनिक शौचालय के कार्य का शुभारंभ करवाया। साथ ही पीर बाबा के पीछे स्थित शौचालय के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करवाया गया। इससे पहले वार्ड संख्या 17 में भी सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का कार्य शुभांरभ करवाया। इन तीनों जगहों पर बनने वाले शौचालयों पर करीब 35 लाख रुपये की राशि की लागत आएगी। उसके बाद इन इलाकों में शौचालयों की कोई कमी नहीं रहेगी। अभी तक शहर में करीब 15 जगहों पर नए व पुराने शौचालयों का जीर्णोद्धार करवाया जा चुका है।

पौने दो करोड़ रुपये का खर्च आया है:-

जिस पर करीब पौने दो करोड़ रुपये का खर्च आया है। वार्ड संख्या 2 के पार्षद संदीप यादव ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह के समक्ष वार्ड में हाऊसिंग बोर्ड के पास सफाई व्यवस्था,पार्को में जिम, झूल्ले, ग्रीन बेल्ट की डिमार्किंग तथा इन इलाकों में जमा बारिश के पानी की निकासी की मांग की। जिस पर चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने जल्द ही पूरा करवाए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में कोई ढिलाई नहीं है। बशर्ते जनता उनको सार्वजिनक कार्य करवाए जाने की जानकारी दे। वहीं वार्ड संख्या 17 के पार्षद सुभाष तंवर ने भी सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने की मांग रखी थी। उसको आज पूरा करवाया गया है। विधायक के पुत्र अमन सर्राफ ने बताया कि नगरपरिषद भिवानी शहर का चहुंमुखी विकास करवा रही है। शहर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है। जहां पर विकास कार्य न चल रहे हो। पूरे शहर में विकास कार्य गति पर है। आज सेक्टर 13 व वार्ड संख्या 17 में दो जगहों सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। इनके अलावा अनेक जगहों पर विकास कार्य जारी है।

नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि:-

सेक्टर 13 के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की मार्केट के पास सार्वजनिक शौचालय की कमी महसूस की जा रही थी। क्षेत्र के लोगों ने कई बार मांग भी की थी। अब उसके लिए जगह चिंहित करते ही सार्वजनिक शौचालय का कार्य शुरू करवा दिया है। इनके अलावा सेक्टर में ही बाबा पीर की मजार के पीछे एक अन्य शौचालय का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। इनके अलावा वार्ड संख्या 17 में भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। अभी तक शहर में 15 जगहों पर शुलभ शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। इनके अलावा स्कूल, पार्क, कॉलेज आदि के बाहर व अंदर अगर शौचालय की जरूरत है तो वहां पर भी जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button