Haryana
Trending

रानियां में नशे के कारण युवक की मृत्यु मामले मे महिला आरोपी गिरफ्तार II

रानियां में नशे के कारण युवक की मृत्यु मामले मे महिला आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नशा तस्करो पर शिकजा कसते हुए रानियां पुलिस ने मुकदमा संख्या 245, दिनांक 05.05.2025, धारा 105/123/3(5) BNS मे कमलेश रानी, पुत्री हरबंश सिंह, निवासी ढाणी संतासिंह को गिरफ्तार किया है । प्रबन्धक थाना रानियां नि0 दिनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 04.05.2025 को बलविंदर सिंह (28), पुत्र बग्गा सिंह, कुताबढ़ निवासी की नशे की अधिक मात्रा (चिट्टा) के कारण मृत्यु हो गई। मृतक के पिता बग्गा सिंह के बयान के अनुसार, बलविंदर को जोगिंदर सिंह उर्फ फोजा सिंह और जसविंदर सिंह, दोनों निवासी कुताबढ़, पहले नशा दिया करते थे। दिनांक 04.05.2025 को बलविंदर ने मोहर सिंह थेडी मेला जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन शाम को उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह अनाज मंडी, कुताबढ़ के ग्राम सचिवालय में कुर्सी पर बेहोश मिला, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल, ऐलनाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि बलविंदर के साथ जोगिंदर सिंह और जसविंदर सिंह मौजूद थे। दोनो आरोपियो जोगिंदर सिंह, जसविंदर सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है । पुलिस ने मृतक के फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और बैंक खाते की जांच की, जिसमें खुलासा हुआ कि बलविंदर ने कमलेश रानी, पुत्री हरबंश सिंह, निवासी ढाणी संतासिंह, से 500 रुपये में चिट्टा खरीदा था। पुलिस ने 06.09.2025 को कमलेश रानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया। महिला आरोपिया कमलेश रानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button