Haryana
Trending

हैरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II

हैरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 356/2024 धारा 21/27//61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना शहर सिरसा में वांछित नशा सप्लायर आरोपी हरजिन्द्र सिहं पुत्र नाथा सिहं वासी फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है । इस अभियोग मे 6.12 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हैरोईन आरोपी भूरा सिहं पुत्र अमरजीत सिहं वासी किर्तीनगर सिरसा को बेची थी । आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button