बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री के 21 ट्रक कुरुक्षेत्र से पंजाब के लिए किए रवाना II
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री के 21 ट्रक कुरुक्षेत्र से पंजाब के लिए किए रवाना II


प्रभावित क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री :-
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- पंजाब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री के 21 ट्रक कुरुक्षेत्र से पंजाब के लिए किए रवाना , मुश्किल की घड़ी में राहुल गांधी भाग जाते हैं विदेश पिछले कई दिनों से पंजाब में बाढ़ के चलते काफी नुकसान हुआ है इंसानी जीवन के साथ-साथ पशुओं को भी काफी नुकसान हुआ है और इसी के लिए अब पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए और पशुओं के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र से पिपली अनाज मंडी से मुख्यमंत्री ने खुद राहत सामग्री से भरे हुए 21 ट्रक पंजाब के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काफी मुश्किल की घड़ी रही है जिसमें काफी नुकसान बरसात की वजह से हरियाणा पंजाब जम्मू हिमाचल के लोगों को झेलना पड़ा है पंजाब में काफी नुकसान हुआ है उसके लिए राहत सामग्री भारतीय जनता पार्टी और नेताओं के द्वारा भेजी जा रही है हमने पहले भी 135 के करीब राहत सामग्री के ट्रक भेजे थे. आज भी मैंने यहां से 21 ट्रक राहत सामग्री के हरि झंडी दिखाकर रवाना किए हैं.
उन्होंने कहा कि:-
इसमें खाद्य सामग्री के साथ-साथ दवाइयां पशुओं के लिए फीड पशुओं के मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और भी जो जरूरी सामान है वह भेजे गए हैं इसके साथ-साथ हरियाणा सरकार के द्वारा 5-5 करोड रुपए भी पंजाब और जम्मू को दिए गए थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने पंजाब और हिमाचल का दौरा किया था जिसमें पंजाब को 1600 करोड़ रूपया और हिमाचल को 1500 करोड़ रूपया प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह लोगों के भलाई के लिए लगाया जाएगा क्योंकि वहां काफी नुकसान हुआ है और लोग एक बार फिर से पटरी पर आए इसके लिए पैसा दिया गया है. उन्होंने कहा की फसल खराब पर हमने किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन के लिए बोला हुआ है जिसमें 160000 से ज्यादा फसल के पंजीकरण हो चुके हैं । उनको उचित मुआवजा दिया जाएगा अब तक साढ़े 10 सालों में हमने 15000 करोड़ से ज्यादा मुआवजा किसानों को दिया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी किसानों के लिए हर मुश्किल की घड़ी में तैयार है:-
लेकिन आप देख सकते हैं कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है पंजाब में जब सही हालात होते हैं तब केजरीवाल वहां जाते हैं जब हालत खराब हो जाते हैं तब वह वहां से भाग जाते हैं और ऐसे ही हालत राहुल गांधी के हैं जब देश पर मुश्किल आती है तब वह विदेशी दौरा पर चले जाते हैं। मेरा भी विदेशी दौरा था लेकिन मैंने हालातो के चलते रद्द कर दिया था। लेकिन वह दोनों ही मुंह छुपा कर बैठे हुए हैं। नए उपराष्ट्रपति चुने जाने पर उन्होंने देश के नए उप राष्ट्रपति को हरियाणा वाशियो की तरफ से बधाई दी है । उन्होंने कहा कि वह देश को आगे लेकर जाने का काम करेंगे और राज्यसभा का भी मान सम्मान बढ़ेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



