Haryana
Trending
आर्य समाज मंदिर में 14 सितंबर को मासिक सत्संग, डॉ. शिवदत्त पांडेय देंगे प्रवचन II
आर्य समाज मंदिर में 14 सितंबर को मासिक सत्संग, डॉ. शिवदत्त पांडेय देंगे प्रवचन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आर्य समाज मंदिर में प्रत्येक माह की भांति 14 सितंबर, रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए रविंद्र आर्य शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में आचार्य डा. शिवदत्त्त पांडेय (सुलतानपुर) आमंत्रित विद्वान होंगे। सुबह 8.30 बजे से 10 बजे हवन यज्ञ होगा। 10 बजे से 12 बजे तक प्रवचन होंगे। दोपहर 12 बजे ऋषि लंगर होगा, जिसमें हजारों लोग लंगर ग्रहण करेंगे। उन्होंने सभी आर्यजनों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य के भागी बनें।। #newstodayhry @newstodayhry



