बस से उतरते वक्त महिला से मारपीट, वायरल वीडियो पर महिला आयोग सख्त –कंडक्टर पर FIR दर्ज II
बस से उतरते वक्त महिला से मारपीट, वायरल वीडियो पर महिला आयोग सख्त –कंडक्टर पर FIR दर्ज II

मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- पनबस के कंडक्टर द्वारा महिला से की गई मारपीट की वीडियो वायरल वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। बीते दिन पनबस के कंडक्टर और महिला के बीच बहस हो गई थी। बहस के बाद कंडक्टर ने महिला के साथ मारपीट की, जिसकी वीडियो वायरल हो गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट में मामला दर्ज करवाया। महिला आयोग के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया। जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि समालसर की रहने वाली मनप्रीत कौर पनबस में सफर कर रही थी। जब वह बाईपास पर बस से उतर रही थी तो वहां पानी भरा हुआ था, जिस कारण उसकी कंडक्टर से बहस हो गई। बहस बढ़ने पर कंडक्टर ने महिला से मारपीट की। यह वीडियो वायरल होकर महिला आयोग तक पहुंची। डीएसपी ने बताया कि मामले में पहले महिला और कंडक्टर के बीच समझौते की बात चल रही थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। आदेशों की पालना करते हुए देर शाम कंडक्टर अमनदीप, जोकि बरेटा का रहने वाला और पनबस में तैनात है, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कंडक्टर की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



