PUNJAB
Trending

धर्मकोट के गांव संघेड़ा में बाढ़ का कहर, घरों में घुसा पानी बना डर और बीमारी का कारण II

धर्मकोट के गांव संघेड़ा में बाढ़ का कहर, घरों में घुसा पानी बना डर और बीमारी का कारण II

मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- धर्मकोट के गांव संघेड़ा में बाढ़ से लोगों की दर्दभरी दास्तान धर्मकोट के सतलुज दरिया किनारे बसे गांव संघेड़ा के निवासी पिछले कई दिनों से बाढ़ की वजह से बेहद मुश्किल हालातों में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। गांववासियों ने बताया कि पानी घरों में घुस जाने के कारण हालात बेहद खराब हो चुके हैं। लोगों के मुताबिक, घरों का सारा सामान पानी में भीग चुका है और कुछ जरूरी सामान उन्होंने छतों पर टांग रखा है ताकि बचाया जा सके। घरों के अंदर घुटनों तक गारा भरा हुआ है, जिस वजह से आना–जाना भी बहुत मुश्किल हो गया है। गांववालों का कहना है कि घरों में बड़े-बड़े सांप निकल रहे हैं, जिससे डर और दहशत का माहौल है। ऐसे हालात में घरों के भीतर रहना बेहद कठिन हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। गांववासियों की मांग है कि सरकार तुरंत कार्रवाई करे, घरों से पानी निकाला जाए और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाए। लोगों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो उनके लिए घरों में रहना नामुमकिन हो जाएगा। गांववासियों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी आवाज सुनी जाए और उन्हें जल्द से जल्द राहत दी जाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button