PUNJAB
Trending

घिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो हेरोइन के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार II

घिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो हेरोइन के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार II

अमृतसर-(न्यूज़ टुडे व्यूरो):- घिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो हेरोइन के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए अरोपिया का पाकिस्तान तस्करों से सीधा संपर्क था, ड्रोन के जरिए आई हेरोइन की खेप इन दिनों सरकार नशे के खिलाफ जंग अभियान के तहत कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी के तहत घिंडा थाने की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव माहवा के नजदीक अटारी साइड ड्रेन के पास दो संदिग्ध व्यक्ति नशे की बड़ी डिलीवरी की फिराक में खड़े हैं। इस सूचना पर घिंडा थाने की पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरसेवक सिंह राय और कुलजीत सिंह हरार को काबू कर लिया। डीएसपी अटारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई, साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल वे डिलीवरी के लिए कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों तस्कर पाकिस्तान में बैठे तस्करों के सीधे संपर्क में थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये लोग ड्रोन के जरिए पाकिस्तान में अपनी लोकेशन भेजकर वहां से नशे की खेप मंगवाते थे। इस मामले में ड्रोन का इस्तेमाल नशे की तस्करी के नए और खतरनाक ट्रेंड को दर्शाता है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ घरिंडा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और पाकिस्तानी संपर्कों की जांच कर रही है। बाइट: लखविंदर सिंह डीएसपी अटारी II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button