Haryana
Trending

हरियाणा चुनाव को लेकर सैनी के बयान पर यूथ कांग्रेस का वार II

हरियाणा चुनाव को लेकर सैनी के बयान पर यूथ कांग्रेस का वार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह (बग्गा नंबरदार) ने भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब भारत का प्रधानमंत्री देश के उपराष्ट्रपति को बैलेट पेपर से चुन रहा है, तो फिर भारत का प्रधानमंत्री बैलेट पेपर से क्यों नहीं चुना जाना चाहिए। जारी बयान में यूथ अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि 2014 के चुनावों से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करवाने के हक में थे, लेकिन ईवीएम में गड़बड़ी के खेल के बाद प्रधानमंत्री ने बैलेट पेपर से चुनाव करवाने संबंधी कोई बयान देना तक उचित नहीं समझा। यहां तक की विपक्ष जनता के समर्थन में चीख-चीख कर बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की बातें करता रहा, लेकिन गूंगी-बहरी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ही नहीं, हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों से पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपने बयान में साफ  तौर पर कहा था कि हरियाणा में एकतरफा भाजपा की सरकार बन रही है, हमने इसके लिए पूरी व्यवस्था की हुई है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button