Haryana
Trending

किसानों की आवाज़ पहुंची हरियाणा भवन तक सरकार ने दिए सकारात्मक संकेत II

किसानों की आवाज़ पहुंची हरियाणा भवन तक सरकार ने दिए सकारात्मक संकेत II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने प्रेस को बयान जारी करते हुए बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव राजेश खुल्लर व सभी विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ सोमवार को चंडीगढ़, हरियाणा भवन में चली लंबी वार्ता में किसानों, मजदूरों को कई मुद्दों पर सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जगी है।

लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि:-

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा से जुड़े हरियाणा प्रदेश के विभिन्न 10 जिलों से किसान प्रतिनिधियों जिनमे  मनदीप नथवानए लखविंदर सिंह औलख, अमरजीत सिंह मोहड़ी, जगदीप सिंह औलख, जगबीर घसौला, प्रिंस वडै़च, धीरज गाबा, अशोक बलिहारा, दलबीर सिंह और सूरजभान ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री मुख्य सचिव राजेश खुल्लर के समक्ष मुख्य मांगें रखी, जिसमें नवंबर 2020 से लेकर अब तक किसान आंदोलनों व चुनावों के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमों को रद्द करने की मांग रखी, जिसमें तुरंत प्रभाव से मुकदमे रद्द करने के लिए एडीजीपी संजय सिंह को नियुक्त किया गया है।।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button