Haryana
Trending

समाजसेवा और जादू का अद्भुत संगम सम्राट शंकर के जन्मदिवस पर जरूरतमंद बच्चों को मिली सौगात II

समाजसेवा और जादू का अद्भुत संगम सम्राट शंकर के जन्मदिवस पर जरूरतमंद बच्चों को मिली सौगात II

जादूगर सम्राट शंकर के 75वें जन्मदिन पर बांटी स्टेशनरी:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री राधे निष्काम सेवा मंच सिरसा के तत्वावधान में विश्व के महान जादूगर सम्राट शंकर के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आरकेपी नेहरू पार्क वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के मेधावी व जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। मुख्य प्रेरक सुमन मित्तल ने कहा कि जादूगर सम्राट शंकर ने देश विदेश में अब तक 30000 से अधिक जादू के शो किए हैं जिनमें से 20000 से अधिक शो चैरिटी के लिए किए गए हैं। उन्होंने सम्राट शंकर को 75वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की। नरेश धमीजा ने बताया कि जादूगर सम्राट शंकर को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं अनेक अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है व उनका नाम गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी शामिल है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button