श्याम कला रोड पर खेत में ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से 30 से 35 लोग घायल।।
श्याम कला रोड पर खेत में ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से 30 से 35 लोग घायल।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- गाँव कुडल बास से श्याम कला रोड पर खेत में ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से 30 से 35 लोग घायल। गांव जुई PHC में पहले लोगो को प्राथमिक इलाज दिया गया। और उसके बाद घायलों को भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है इस मामले में घायल मजदूर मुमताज ने बताया कि कुडल बास रोड से खेतो में कपास तोड़ने के लिए जा रहे थे जहां ट्रैक्टर चालक के द्वारा ट्रैक्टर को ओवर स्पीड चलाएं जा रहा था और ट्रैक्टर चालक से कंट्रोल नहीं हुआ तो वह ट्रैक्टर से कूद गया और ट्रैक्टर ट्राली खेतों में जाकर पलट गई जिसमें 30 से 35 लोग घायल हो गए I
उन्होंने बताया कि:-
ट्रैक्टर ट्राली में पुरुष महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे जिन्हें चोटे आई हैं उसने बताया कि लोगों के सर में और हाथ पैरों में चोटे आई हैं राशिद हुसैन मजदूर ने बताया कि गाँव कुडल बास से श्याम कला रोड पर ट्रैक्टर ट्राली में जा रहे थे जहां ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया। उन्होंने कहा कि वह रामपुर जिला यूपी के रहने वाले हैं चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष श्योराण ने बताया कि उन्हें करीब 1 घंटे पहले सूचना मिली थी गाँव कुडल बास से श्याम कला रोड पर खेत में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है जिसमें 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं और मेडिकल स्टाफ तैयार किए जाने के लिए कहा उन्होंने बताया कि जुई पीएचसी के अंदर लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया उसके बाद भिवानी के सामान्य अस्पताल में 15 लोग घायल अवस्था में पहुंचे जिनके उपचार चल रहा है उन्होंने बताया कि इसमें कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है II #newstodayhry @newstodayhry



