Haryana
Trending

शाहाबाद पहुंचे मंत्री राजेश नगर, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर राशन वितरण पर दिए सख्त निर्देश II

शाहाबाद पहुंचे मंत्री राजेश नगर, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर राशन वितरण पर दिए सख्त निर्देश II

The current image has no alternative text. The file name is: yuy-scaled.pngकुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- शाहाबाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज हरियाणा सरकार में खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नगर पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की और पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा की। वही पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अंबाला में आज मुख्यमंत्री नायक सैनी का तीज के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जिसके चलते हुए शाहबाद रुके हैं और कार्यकर्ताओं से इस दौरान मुलाकात भी की है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर हर महीने की 10 तारीख से पहले किसी भी राशन डिपो पर राशन नहीं पहुंचता तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में चहुमुखी की विकास हो रहा है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहां की विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और हमेशा वे विरोध ही करते है। वही उन्होंने कहा कि बीते दिनों CET की परीक्षा बड़े ही बेहतरीन ढंग से हुई है। किसी भी जिले से कोई किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई। परीक्षार्थियों ने सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं के चलते बेहद ही बेहतरीन ढंग से परीक्षाएं दी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button