Haryana
Trending

7 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार II

7 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 7 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।दिनांक 12 .08. 2025 को एस.आई. नरेश कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम गश्त व पट्रोलिंग के दौरान कैरांवाली बस अड्डा पहुंची, जहां गुप्त सूचना मिली कि अमनदीप पुत्र बलवीर निवासी चाडीवाल व रविदत्त पुत्र खेता राम निवासी चाडीवाल अपनी गाड़ी HR24U-5982 (मार्का आल्टो, रंग सफेद) में पीलीमन्दोरी ठेका से अवैध देशी शराब लादकर कैरांवाली की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कैरांवाली से नारायणखेड़ा रोड पर नाकाबंदी की। कार वापस मोड़ने की कोशिश की, लेकिन सिंगल रोड होने से गाड़ी बंद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू किया। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिग्गी से 7 गत्ता पेटियां बरामद हुईं, जिनमें देशी शराब ठेका मार्का ‘माल्टा मस्ती’ बरामद हुई। जिसपर अभियोग स0 161 दिनांक 13.08.2025 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।आरोपियों से शराब रखने के लाइसेंस या परमिट मांगा गया, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। शराब को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया। ।आरोपियों के खिलाफ धारा 61(1)(a)/4/20 Excise Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस सिरसा अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button