Haryana
Trending

खेतों में भरा पानी बिजाई भी मुश्किल जजपा ने किसानों की मांगों को लेकर सरकार पर साधा निशाना II

खेतों में भरा पानी बिजाई भी मुश्किल जजपा ने किसानों की मांगों को लेकर सरकार पर साधा निशाना II

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- इस बार मानसून में हुई भारी बरसात ने न केवल पिछले दस वर्षों का रिकार्ड तोड़ा बल्कि हरियाणा के रेवाड़ी व बावल के दर्जनों गांवों में किसानों की खड़ी बाजरे की अधिकांश फसल बर्बाद हो गई जिसे लेकर जजपा जिला अध्यक्ष की अगुआई में किसानों ने जिला सचिवालय पंहुचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को उनकी बर्बाद हुई बाजरे की फसल का उचित मुआवजा देने की अपील की है। जजपा जिला अध्यक्ष विजय सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं व किसानों ने कि हर बार की तरहं इसबार भी जिला प्रशासन की तरफ से बरसात व धारूहेड़ा स्थित साहबी नदी से आने वाले कैमिकल युक्त दूषित व बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था समय रहते नहीं की गई जिससे भारी बरसात के कारण अधिकांश खेतो में पानी जमा हो गया इर खड़ी बाजरे की फसल बर्बाद हो गई। यदि समय ऒर व्यवस्था होती तो किसान की फ़सक बच जाती। कहा जलमग्न खेतों की जमीन इसबार नहीं रही गेंहूँ ऒर सरसों की बिजाई के लायक इसलिए सरकार से पुनः निवेदन है कि जल्द से जल्द किसानों की बर्बाद हुई बाजरे की फसल जी गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button