पंचायत अधिकारों की बहाली को लेकर सरपंचों ने किया प्रदर्शन II
पंचायत अधिकारों की बहाली को लेकर सरपंचों ने किया प्रदर्शन II


सरपंचों ने अपनी मांगों के समर्थन में डीसी की मार्फ़त सीएम को ज्ञापन सौंपा:-
फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- फतेहाबाद के लघु सचिवालय पहुंचे जिलेभर के सरपंच। अपनी मांगों के समर्थन में डीसी की मार्फ़त सरकार को सौंपा ज्ञापन सरपंचों ने कहा ग्राम पंचायत के दायरे में होने वाले 21 लाख तक के काम नही हो रहे पंचायत स्तर विभागीय स्तर पर टेंडर के जरिये हो रहा है काम, विकास कार्यों में हो रहा विलंब। ग्राम पंचायत के खाते में आने चाहिए 21 लाख तक के विकास कार्यो का पैसा सरपंचों का आरोप निचले स्तर पर अधिकारी कर रहे ये काम। जिलेभर के सरपंच आज फतेहाबाद लघु सचिवालय पहुंचे और यहां उन्होंने एक बैठक की। सरपंचों ने अपनी मांगों के समर्थन में डीसी की मार्फ़त सीएम को ज्ञापन सौंपा। सरपंचों ने कहा कि सरकार ने ग्राम पंचायत को 21 लाख तक काम करने का अधिकार पंचायत स्तर पर दे रखा है, मगर ये काम पंचायत स्तर पर न हो कर टेंडर प्रक्रिया के जरिये विभाग करवा रहा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के निचले स्तर के अधिकारी सरकार के आदेशों की अवहेलना कर मनमानी कर रहे है। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर सिंह ने कहा कि ऐसे बहुत से काम है जो की पंचायत स्तर पर होने चाहिए, जोकि नही हो रहे। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि जो सरकार ने सरपंच और ग्राम पंचायतों को अधिकार दे रखे हैं उन्हें लागू करवाया जाए। उन्होंने कहा कि आज डीसी को ज्ञापन दिया जा रहा है और इस सम्बंध में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को भी मिलकर उनके सामने भी मांग रखी जायेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



