अपहरण व मारपीट मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, प्लास्टिक पाइप बरामद न्यायिक हिरासत भेजा II
अपहरण व मारपीट मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, प्लास्टिक पाइप बरामद न्यायिक हिरासत भेजा II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सदर सिरसा पुलिस ने अपहरण व मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त अभियोग मे दूसरा आरोपी देसराज उर्फ सेठी पुत्र गुरदेव सिंह वासी खेरेका, जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक थाना सदर सिरसा निरक्षक सुखदेव ने बताया की मामला दिनांक 04 अगस्त 2025 का है, जब शिकायतकर्ता गोविन्द पुत्र राजेन्द्र वासी खेरेका ने बताया कि वह लकड़ी तोड़ने के लिए घग्घर बांध गया हुआ था। वहां से लौटने के बाद गांव के ही कुछ युवकों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर घग्घर बांध रेलवे लाइन पार सेम नाला हैड पर बने कमरे में ले जाकर बांध दिया और नशा करने के बाद प्लास्टिक पाइप व डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें आईं। शिकायत पर थाना सदर सिरसा मे उक्त अभियोग मे आरोपी विजय कुमार पुत्र जयचन्द उर्फ जैला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आगे की तफ्तीश में दूसरे आरोपी देसराज उर्फ सेठी को भी नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में प्रयोग की गई प्लास्टिक पाइप बरामद करवाई ।आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियोग 302 दिनाक 06.08.2025 धारा 115 (2), 191(2), 190, 140(3), 238BNS थाना सदर सिरसा।। #newstodayhry @newstodayhry



