सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी मुकेश गिरफ्तार 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया II
सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी मुकेश गिरफ्तार 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने महिला छेडछाड/ उत्पीड़न और अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार। प्रबंधक अफसर थाना नाथूसरी चोपटा निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि थाना नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के जिला सिरसा की निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 9 सितंबर 2025 को आरोपी मुकेश पुत्र सुभाष निवासी जसानिया ने उसके घर पहुंचकर जबरन किस ( kiss)करने का प्रयास किया, विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दीं और उसके भाई के साथ हाथापाई की। पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर थाना नाथूसरी चौपटा में धारा 74, 75(2), 332(c), 115 BNS एवं 3(1) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियोग का अनुसंधान श्री राज सिंह,उप पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।जांच के दौरान अभियोग में धारा 115(2) BNS एवं 3(1)(r)(s), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट जोड़ी गई घटना के बाद पीड़िता के भाई आज़ाद ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिसकी इलाज के दौरान SMS मेडिकल कॉलेज हिसार में मृत्यु हो गई। इसके बाद अनुसन्धान के दौरान पीड़िता के भाई आज़ाद की मृत्यु के मद्देनज़र धारा 108 BNS भी जोड़ी गई।आरोपी मुकेश को 11 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया! मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरसा पुलिस ने आरोपी मुकेश को आज दिनांक 12 सितंबर 2025 को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है अभियोग न0 177 दिनांक 10.09.2025 धारा 115(2) BNS एवं 3(1)(r)(s), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट थाना नाथुसरी चौपटा II #newstodayhry @newstodayhry



