शिवपुरी के पोहरी मै तलवार हमले के मुख्य आरोपी जावेद खान और आवेद खान का पुलिस ने निकाला जुलूस II
शिवपुरी के पोहरी मै तलवार हमले के मुख्य आरोपी जावेद खान और आवेद खान का पुलिस ने निकाला जुलूस II


मौके पर आये एडिशनल एसपी सीएसपी ने मामले को समाला:-
शिवपुरी-(मनमोहन सैन):- पोहरी कस्बे में शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब गुरुवार शाम बस स्टैंड के पास दो मुस्लिम युवकों द्वारा दो हिंदू भाइयों पर तलवार से जानलेवा हमला किए जाने की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला और फिर जेल भेज दिया।
घटना का विवरण:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम बस स्टैंड के पास बछड़ा भगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी आविद खान और जाबिद खान ने हरिओम धाकड़ और पवन धाकड़ नामक दो सगे भाइयों पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में हरिओम के पैर में और पवन के पीठ में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया।
ग्रामीणों का आक्रोश, चक्काजाम और कार्रवाई की मांग:-
घटना की सूचना आग की तरह पूरे पोहरी क्षेत्र में फैल गई। ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पोहरी चौराहे पर एकत्रित होकर चक्काजाम पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा उनका जुलूस निकालने की मांग करने लगे।
प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद:-
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया। मौके पर शिवपुरी एडिशनल एसपी, सीएसपी, पोहरी एसडीओपी सहित सिरसौद, बैराड़, गोबर्धन, गोपालपुर, भटनावर व छर्च थानों से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
जंगल से गिरफ्तार हुए आरोपी:-
पोहरी पुलिस द्वारा की गई सघन खोजबीन के बाद मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी जंगल में छिपे मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया। लोगों की मांग को देखते हुए प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए एडिशनल एसपी के आश्वासन पर आरोपियों का जुलूस निकाला, जो मुख्य मार्गों से होते हुए थाने तक पहुंचा। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
स्थिति अब नियंत्रण में:-
जुलूस के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल अभी भी तैनात है। प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



