Haryana
Trending

ऐलनाबाद पुलिस ने पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार II

ऐलनाबाद पुलिस ने पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ऐलनाबाद पुलिस ने पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार न्यायिक हिरासत भेजा जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना ऐलनाबाद ने वर्ष 2023 में दर्ज चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीसरा आरोपी जय किशन उर्फ कृष्ण पुत्र मक्खन सिंह निवासी तलवाड़ा खुर्द को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रबंधक थाना ऐलानबाद उप निरीक्षक रवि कुमार ने बताया की शिकायतकर्ता कृष्ण पुत्र रामजी लाल निवासी तलवाड़ा खुर्द ने अपनी शिकायत में बताया था कि करीब एक माह पूर्व उसके खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एक स्प्रे ढोलकी, पंखा, चांदी की टोप, स्टील की बाल्टियां, लोहे के नट और कंबल चोरी करके ले गए थे। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान सुखदेव, किशु व जय किशन उर्फ कृष्ण के रूप में हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों  को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि तीसरा आरोपी जय किशन उर्फ कृष्ण फरार चल रहा था। दिनांक 14.09.2025 को  काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी मे अपना जुर्म स्वीकार किया  गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से 200 रुपये बरामद किए,आरोपी जय किशन उर्फ कृष्ण को आज अदालत मे पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेजा गया। मुकदमा नंबर 105 दिनांक 18.03.2023 धारा 457/380 IPC थाना ऐलनाबाद II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button