इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडी के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन II
इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडी के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडी के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, डिपार्टमेंट के अलग-अलग ईयर के ज्यादातर बच्चों को किया फेल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र अपनी ग्रेड ए योग्यता के लिए भारत की नई विदेश में भी जाना जाता है जहां पर भारत से अलग दूसरे देशों से भी विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए आते हैं लेकिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने एक कारनामे से सुर्खियों में आ गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडी के अलग-अलग साल में पढ़ाई कर रहे ज्यादातर विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है। जिसके चलते स्टूडेंट्स ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय वीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों का कहना है कि:-
सभी का पेपर अच्छा हुआ था उसके बावजूद भी ज्यादातर बच्चों को फेल किया गया है जीरो से लेकर तीन चार नंबर तक दिए गए हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता क्योंकि कुछ बच्चे फेल हो सकते हैं लेकिन सभी बच्चे फेल नहीं हो सकते और ऐसा तो बिल्कुल भी नहीं हो सकता कि कोई भी बच्चा क्लास में इंटेलिजेंट ना हो। उन्होंने कहा कि जब इस बारे में डिपार्टमेंट हेड से बात की गई तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके चलते उनको अब वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन मोटी फीस लेने के चक्कर में बच्चों को फेल कर रहा है क्योंकि दोबारा रिवैल्युएशन के फॉर्म भरे गए हैं जिसमें ज्यादातर बच्चे पास हो गए हैं।
विद्यार्थी पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि:-
इससे स्पष्ट होता है कि जब दोबारा रिचेकिंग के लिए बच्चों ने फॉर्म भरे हैं तो उसमें ज्यादातर बच्चे पास कर दिए गए हैं ऐसे में स्पष्ट हो रहा है कि पैसे बनाने के चक्कर में जानबूझकर बच्चों को फेल किया जा रहा है। यहां पर सिर्फ पैसे बनाने का धंधा बनाया हुआ है। और उसी के चलते यहां पर है प्रोस्टेट किया जा रहा है अभी तक यहां पर उनकी बात सुनने के लिए कोई नहीं आया है जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होता तब तक वह यहां पर धरने पर बैठे रहेंगे और प्रदर्शन करते रहेंगे।
उनकी मांग है कि:-
जिन बच्चों ने रिचेकिंग का फॉर्म भरा था और जो पास हुए हैं उनके पैसे वापस किए जाएं। जिस प्रोफेसर और लेक्चर ने उनके पेपर चेक किए हैं और इनको फेल किया गया था उसके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई की जाए। तीसरी उनकी मांग है कि आगे जब भी पेपर चेक किया जाए तो वह बच्चों की एक कमेटी बनाकर उनके सामने चेक किया जाए ताकि इस प्रकार की समस्या भविष्य में ना देखने को मिले।
उन्होंने कहा कि:-
बच्चों के इस मुद्दे को लेकर हमने डिपार्टमेंट हेड से भी बातचीत की थी लेकिन उनका जवाब था कि मेरे सर में डंडा मार दो मैं मर जाऊंगा लेकिन उन्होंने कोई भी बच्चों की समस्या का हल नहीं निकला इस यह साबित होता है कि सभी मिलकर बच्चों को लूटने का काम कर रहे हैं जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry



