घटिया नाला निर्माण और नुकसान से नाराज़ दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन II
घटिया नाला निर्माण और नुकसान से नाराज़ दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- लोक निर्माण विभाग द्वारा रतिया में स्टेट हाईवे बनाने के बाद साथ में बरसाती पानी के निकासी को लेकर एक नाले का निर्माण उक्त ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है जिसको लेकर शहर में बुढ़लाडा रोड के दुकानदारों में भारी रोष देखने को मिल रहा है हालांकि आए दिन इस नाले के निर्माण को लेकर हंगामा हो रहा हैं मगर अब दुकानदारों ने नाले में घटिया सामग्री बरतने के आरोप को लेकर रोष प्रदर्शन किया है दुकानदारों का आरोप है कि नाले के निर्माण में कई अनियमिताएं बरती जा रही है लेवल ठीक न होने के साथ-साथ घटिया सामग्री के भी दुकानदारों ने आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि नाले की खुदाई के दौरान दुकानदारों का बड़े सत्र पर नुकसान भी किया जा रहा है सीवरेज पानी की पाइप व दुकानों के आगे लगे पत्थर तक जबरदस्ती से तोड़े जा रहे हैं और नाले में जो पहले कीचड़ भरा है उसे सड़क पर फेंका जा रहा है जिसे बीमारियां भी फैलने का डर बना हुआ है दुकानदारों ने उक्त ठेकेदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।। #newstodayhry @newstodayhry



