सेवा पखवाड़ा से लेकर सरहद तक बल्लभगढ़ में बोले कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण II
सेवा पखवाड़ा से लेकर सरहद तक बल्लभगढ़ में बोले कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- बल्लभगढ़ के धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद स्थानीय भाजपा नेता के घर पहुंचे जहां लोगों ने उनका स्वागत किया वहीं उन्होंने पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया और सेवा पखवाड़ा से लेकर बाढ़ में हुए नुकसान के अलावा भारत-पाकिस्तान मैच के ऊपर भी अपनी प्रतिक्रिया दी । कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सेवा पखवाड़ा को लेकर कहां की पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा और आज पूरे विश्व में लगातार प्रधानमंत्री मोदी की रैंकिंग बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने बताया की सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान से लेकर अनेको अनेक काम कैंप लगाकर किए जाएंगे इसके साथ रक्तदान शिवरो का भी आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि:-
उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश में बहुत सी नदियां निकलती हैं और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री योगी और तमाम मंत्रिमंडल इसमें जुटा हुआ है जिसके नतीजे में एक भी ट्रेजडी उत्तर प्रदेश में नहीं हुई है, नुकसान को लेकर लगातार सर्वे चल रहा है जिसकी भरपाई सरकार करेगी। भारत-पाकिस्तान के मैच के ऊपर उन्होंने कहा कि यह मैच एशिया कप को लेकर ऑर्गेनाइज किए जा रहे हैं जिसे हमने ऑर्गेनाइज नहीं किया है लेकिन इंडिया मैदान में खड़ा है फिर चाहे कोई भी सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि हम मैदान से नहीं हटेंगे पाकिस्तान को हटाना है तो बेशक हट जाए। ऑपरेशन संदूर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने धर्म पूछ कर मारा था हमने एक के बदले 10-10 को मारकर उन्हे कड़ा जवाब दिया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



