स्कूल में देरी की सजा बच्चों ने जताया विरोध, बल्लभगढ़ बाजार किया जाम II
स्कूल में देरी की सजा बच्चों ने जताया विरोध, बल्लभगढ़ बाजार किया जाम II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में आए दिन निजी स्कूलों की मनमानी के मामले सामने आते रहते हैं कभी फ़ीस बढ़ौतरी को लेकर तो कभी पेपरों में बच्चों को ना बैठने देने को लेकर ऐसा की एक मामला बल्लभगढ़ में मैन बाजार स्थित अग्रवाल पब्लिक सी.सै. स्कूल का सामने आया है जहाँ पर 10 मिनट लेट होने पर दर्जनों बच्चों को प्री एग्ज़ाम में नहीं बैठने दिए और स्कूल प्रबन्धन उन सभी बच्चों को स्कूल से बहार रोड पर खड़ा कर दिया वहीं आनन् फानन में गुस्साए बच्चों ने बल्लभगढ़ के मैन बाजार को जाम कर दिया जिसके चलते बाजार में भारी ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बच्चों से बात करके स्कूल प्रबन्धन से बातचीत की। पुलिस की हस्तछेप के बाद जाम खुलवाया और बच्चों को स्कूल के अन्दर ले जाकर प्री एग्ज़ाम में बैठाया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



