2 किलो अफीम तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II
2 किलो अफीम तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उक्त धाराओं मे थाना शहर सिरसा में वांछित नशा सप्लायर आरोपी बिसंबर उर्फ बिंदर पुत्र रामचंद वासी मालकपुर जिला मानसा ( पंजाब ) को गिरफ्तार किया है । इस अभियोग मे 2 किलो अफीम बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ अफीम आरोपी सुधीर पुत्र रामदेव यादव वासी शेरघाटी जिला गया (बिहार ) वर्तमान भट्टु जिला फतेहाबाद को बेची थी । आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जायेगा । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा अभियोग संख्या 218/2023 धारा 17b NDPS ACT थाना शहर सिरसा ।। #newstodayhry @newstodayhry



