नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार II
नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सदर सिरसा पुलिस द्वारा एक नाबालिग लड़की के अपहरण एवं यौन शोषण के मामले में की गई कार्रवाई करते हुए आरोपी रीतू रानी पत्नी रविंद्र वासी मीरपुर सिरसा को शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया है प्रबंधक अफसर थाना सदर सिरसा निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि 26 जुलाई 2025 को जिला सिरसा की पीड़िता के पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की शिकायत थाना सदर सिरसा में दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 01 अगस्त 2025 को बालिका को बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।दौरान जांच पीड़िता के बयान, काउंसलिंग व साक्ष्यों के आधार पर रीतू रानी व उसके अपचारी बालक के खिलाफ धाराधीन 64(1), 64(2)m, 61(2)a, 3(5) BNS व पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने अपचारी बालक को नियमानुसार हिरासत में लेकर पूछताछ कर किशोर न्याय बोर्ड के आदेशानुसार आब्जर्वेशन होम भेज दिया। वहीं आरोपीया रीतू रानी को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम जमानत पर शामिल तफ्तीश किया गया व औपचारिक गिरफ्तारी उपरांत नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया II #newstodayhry @newstodayhry



