Haryana
Trending

सरस्वती कॉलोनी में हुई तांबे की तार चोरी का पर्दाफाश चौथा आरोपी कपिल गिरफ्तार II

सरस्वती कॉलोनी में हुई तांबे की तार चोरी का पर्दाफाश चौथा आरोपी कपिल गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के दर्ज अभियोग संख्या 316 दिनांक 24.06.2025, धारा 305/331/317 BNS में वांछित आरोपी कपिल पुत्र जगजीत निवासी सिगीकाट मोहल्ला ने माननीय सत्र न्यायालय सिरसा से अग्रिम जमानत करवाकर आत्मसमर्पण किया है। जिसको ASI अनिल कुमार ने दिनांक 05.08.2025 को शामिल तफ्तीश करके 10 किलो तांबा तार बरामद किया गया, जो चोरीशुदा माल से संबंधित है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप निरीक्षक चरणजीत सिहं ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने माननीय सत्र न्यायालय सिरसा से जमानत करवाने उपरान्त आत्मसमपर्ण किया व जिसको नियमानुसार शामिल तफतीश किया गया ,आरोपी ने पुछताछ मे स्वीकार किया कि उसने चोरी की हुई 28 बंडल तांबे की खरीद सस्ते दामो पर की थी । इस अभियोग मे पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है । आरोपी को औपचारिक गिरफ्तारी उपरान्त जमानत पर नियमानुसार रिहा किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button