Uncategorized
Trending

हरियाणा को मिलेगी बड़ी सौगात, 17 जुलाई को पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा: रामराजी शर्मा ll

हरियाणा को मिलेगी बड़ी सौगात, 17 जुलाई को पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा: रामराजी शर्मा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामराजी शर्मा ने कहा कि 17 जुलाई को प्रदेश में विकास के नये युग का श्रीगणेश होगा। जारी बयान में शर्मा ने कहा कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जींद से देश की पहली हाईड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा करोड़ों रूपए की अन्य विकास परियोजनाओं का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री का जींद दौरा प्रदेश के विकास का साक्षी बनेगा और प्रगति की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे तथा हाइड्रोजन गैस प्लांट का शुभारंभ करेंगे। @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में भारत का महत्वपूर्ण कदम है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने हरियाणा दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें भिवानी और नारनौल मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शिलान्यास, अंबाला-कालाआंब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की आधारशिला, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के हरियाणा हिस्से का उद्घाटन, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-352डी) और हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के उप्पी गांव में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, रोजगार के अवसर और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री जींद में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेशभर से भारी संख्या में जनता इस ऐतिहासिक दिन की साक्षी बनेगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button