नसिया जी रोड पर चलाया गया सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता सफाई अभियान II
नसिया जी रोड पर चलाया गया सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता सफाई अभियान II


नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं,,,
रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- देशभर में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में हरियाणा के रेवाड़ी में भी नगरपरिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव की अगुआई में आज से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा स्वच्छता सफाई पखवाड़े की शुरुआत की गई जिसमें नगरपरिषद के डी.एम.सी.व नगर्परषदो सहित अनेकों सफाई कर्मचारियों ने इसकी शुरुआत करते हुए देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
नगरपार्षद सरिता सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि:-
इस संदर्भ में नगरपरिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव सहित डी.एम.सी.ब्रह्मप्रकाश व नगरपार्षद सरिता सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कर रहा है और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर निरन्तर अग्रसर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि :-
मोदी जी के जन्मदिन पर एक पखवाड़े तक चलने वाले स्वच्छता सफ़ाई अभियान की शुरुआत की गई है ताकि हमारा शहर सफाई में सबसे अग्रणीय रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों व प्रतिष्ठानों में डस्टबिन रखे और कूड़ा उसी में डालें न कि खुले में सड़कों पर। अंत मे एकबार फिर उन्होंने पी.एम.मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।। #newstodayhry @newstodayhry



